अयोध्या में 14 हजार लोगों ने नहीं भरा है गृहकर, 31 के बाद लगेगा ब्याज
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के लगभग 14 हजार लोगों ने अभी अपना गृहकर नहीं जमा कराया है। निगम प्रशासन लगातार मुनादी करवाते हुए उनसे 31 मार्च तक कर जमा कराने की अपील कर रहा है। उसके बाद कोई कर जमा करेगा तो उसे 12 प्रतिशत ब्याज के साथ कर जमा करना होगा। अयोध्या को …
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के लगभग 14 हजार लोगों ने अभी अपना गृहकर नहीं जमा कराया है। निगम प्रशासन लगातार मुनादी करवाते हुए उनसे 31 मार्च तक कर जमा कराने की अपील कर रहा है। उसके बाद कोई कर जमा करेगा तो उसे 12 प्रतिशत ब्याज के साथ कर जमा करना होगा।
अयोध्या को नगर निगम बने तीन साल से भी अधिक समय बीत गया है। इसके दायरे में तकरीबन 40 हजार गृहकर जमा करने वाले लोग आते हैं, जिनके मालिकों को गृह कर जमा करना पड़ता है। 2021-22 वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसी कारण नगर निगम प्रशासन की तरफ से लोगों से गृहकर जमा कराने की अपील की जा रही है। कर जमा न करने वालों में कई सरकारी महकमे भी हैं, जिन्हें बिल भेजा गया है तो कुछ ने जमा भी करा दिया है।
अब तक 14 हजार लोगों ने गृहकर जमा नहीं कराया है
अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि अब तक 14 हजार लोगों ने गृहकर जमा नहीं कराया है। नगर निगम प्रशासन लगातार उनसे कर जमा करने की अपील कर रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए 17 वाहनों से मुनादी भी करवा रहा है। इसके अलावा आईटीएमस चौराहों पर भी अनाउंस करवा रहा है।
उन्होंने बताया कि 31 मार्च गृहकर जमा करने की अंतिम तिथि है। उसके बाद जो भी जमा करेगा उसे 12 प्रतिशत ब्याज अलग से लगेगा। फिर भी अगर किसी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कर न जमा करने वालों की सूची में जिला अस्पताल का भी नाम था। उसे निगम की तरफ से 56 लाख रुपये के बकाया भेजा गया था।
खबर थी कि जिला अस्पताल ने 10 वर्ष से कर जमा नहीं कराया था। इसमें ब्याज भी जोड़ा गया था। अस्पताल प्रशासन की तरफ से भी आरोप लगाया गया था की 10 वर्ष बाद निगम को कर की याद आई है। अभी हमारी तरफ से इन्काइरी करने के बाद ही बकाया जमा कराया जाएगा। उसके बाद से दोनों विभागों के बीच चिट्ठी भेजने का क्रम शुरू हो गया था।
पढ़ें-सुप्रिया सुले ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- हर महीने चुनाव करा लिये जाएं तो महंगाई नहीं बढ़ेगी
