china plane crash: चीन में विमान दुर्घटना का एक ‘ब्लैक बॉक्स’ मिला, जांच में होगा खुलासा
वुझोउ (चीन)। चीन ने बताया कि हाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के दो ‘ब्लैक बॉक्स’ में से एक बेहद क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। चीनी अधिकारियों ने बताया कि रिकॉर्डर इतना क्षतिग्रस्त है कि वे यह बता पाने में सक्षम नहीं हैं कि यह ‘फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर’ है या ‘कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर’। गौरतलब है कि …
वुझोउ (चीन)। चीन ने बताया कि हाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के दो ‘ब्लैक बॉक्स’ में से एक बेहद क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। चीनी अधिकारियों ने बताया कि रिकॉर्डर इतना क्षतिग्रस्त है कि वे यह बता पाने में सक्षम नहीं हैं कि यह ‘फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर’ है या ‘कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर’। गौरतलब है कि चीन के कुनमिंग शहर से गुआंगझू जा रहा चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का बोइंग 737 विमान पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
दो दिन पहले हुई थी घटना
सोमवार दोपहर को चीनी कमर्शियल जेटलाइनर अचानक दक्षिणी चीन में एक पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके सुराग की तलाश बुधवार को स्थगित कर दी गई थी क्योंकि बारिश ने पूरे इलाके को मलबे में तब्दील कर दिया था।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए दुर्घटना के बाद, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक व्यापक बचाव अभियान और नागरिक उड्डयन सुरक्षा के साथ-साथ दुर्घटना को सुनिश्चित करने के लिए एक पूर्ण जांच का आदेश दिया। वहीं, इस हादसे के बाद चीन की तीन सबसे बड़ी एयरलाइनों में शामिल ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन’ ने अपने सभी बोइंग 737-800 विमानों की उड़ानें रद्द कर दी हैं।
