बाराबंकी: बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 37 उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को 37 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष के लिए पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 7 उपाध्यक्ष के लिए चार, उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए पांच, महामंत्री के लिए 6 कोषाध्यक्ष के लिए तीन, मंत्री प्रशासन के लिए चार, मंत्री प्रकाशन के लिए 3, अध्यक्ष पुस्तकालय …

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को 37 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष के लिए पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 7 उपाध्यक्ष के लिए चार, उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए पांच, महामंत्री के लिए 6 कोषाध्यक्ष के लिए तीन, मंत्री प्रशासन के लिए चार, मंत्री प्रकाशन के लिए 3, अध्यक्ष पुस्तकालय समिति के लिए 3 तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 8 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। चुनाव आगामी 30 मार्च को संपन्न होगा।

चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार वर्मा, हरीश चंद्र अग्निहोत्री, रमनलाल त्रिवेदी, बृजेश कुमार दीक्षित, प्रमोद कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु देवी प्रसाद वर्मा पंकज निगम, मोहन कुमार सिंह, राजीव कुमार तिवारी ‘राजू’, मदन लाल यादव, श्रीमती शैल कुमारी वर्मा, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव व महामंत्री पद के लिए नागेंद्र प्रताप सिंह, रितेश कुमार मिश्रा, साहिल अख्तर, रामराज यादव, अशोक कुमार वर्मा, अमित कुमार शुक्ला ने पर्चा दाखिल किया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए देवी प्रसाद वर्मा पंकज निगम मोहन कुमार सिंह राजीव कुमार तिवारी राजू मदन लाल यादव श्रीमती शैल कुमारी वर्मा तथा आनंद प्रकाश श्रीवास्तव में नामांकन दाखिल किया है।

उपाध्यक्ष प्रथम के लिए राहुल कुमार सिंह रवि शुक्ला मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा देश दीपक तिवारी ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए मनोज कुमार सिंह रमाकांत शुक्ला उमेश चंद्र वर्मा अरुण कुमार यादव तथा अनुज कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष के लिए महेंद्र कुमार सिंह लक्ष्मी रानी गुप्ता पंकज आनंद शर्मा ने पर्चा भरा।

मंत्री प्रशासन के लिए पंकज कुमार यादव, अरविंद कुमार वर्मा, राकेश कुमार तिवारी तथा वीरेंद्र कुमार तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। मंत्री प्रकाशन के लिए अतुल कुमार वर्मा, अमित कुमार विश्वकर्मा, योगेश कुमार तिवारी ने नामांकन दाखिल किया।

अध्यक्ष पुस्तकालय समिति के लिए राम शंकर रावत संतोष कुमार तथा कुमारी गौरी रस्तोगी ने पर्चा भरा। कार्यकारिणी के लिए संजय कुमार, अनुज कुमार श्रीवास्तव, अमरेश कुमार मौर्य, अरविंद कुमार यादव ,रुद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव, राम प्रकाश तथा जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़ें-बहराइच: अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म दिवस पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को बांटा फल

संबंधित समाचार