मुरादाबाद : पहले दुराचार, फिर की शादी अब मारपीट कर घर से निकाला
मुरादाबाद, अमृत विचार। मेहमानदारी में आए युवक ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। बाद में कार्रवाई के डर से शादी भी कर ली। विवाह बाद नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया। फिर युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसएसपी ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मेहमानदारी में आए युवक ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। बाद में कार्रवाई के डर से शादी भी कर ली। विवाह बाद नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया। फिर युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नवीनगर नयागांव निवासी एक युवक ने एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि वर्ष 2019 में उसकी बेटी की उम्र करीब 15 वर्ष थी। उसी वर्ष होली के बाद हरियाणा के जिला रोहतक के एक गांव में रहने वाला युवक उसके घर में मेहमानदारी के लिए आया। आरोप है कि युवक ने मौका पाकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया।
जानकारी होने पर परिजनों ने जब पुलिस शिकायत करने की बात कही तो आरोपी युवक ने डर के कारण नाबालिग से शादी कर ली। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2020 में उसकी नाबालिग बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने सभी जेवर छीनकर उसकी बेटे को बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। कई माह से उसकी बेटी मायके में रह रही है। एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
