बाराबंकी: ट्रक की चपेट में आकर दो युवतियों समेत तीन लोग हुए जख्मी
बाराबंकी। बुधवार की देर शाम बड़ागांव क्रासिंग पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एनजीओ में काम करने वाली दो युवतियां सहित एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मसौली थाना मुख्यालय से चंद कदम पहले बड़ागांव …
बाराबंकी। बुधवार की देर शाम बड़ागांव क्रासिंग पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एनजीओ में काम करने वाली दो युवतियां सहित एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मसौली थाना मुख्यालय से चंद कदम पहले बड़ागांव क्रासिंग के निकट बाइक से एनजीओ में काम करने वाले जनपद बरेली भुजीपूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सफसी निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र बाबूलाल, अयोध्या जनपद के थाना गोसाईगंज के ग्राम पौसरा निवासी विनीता पुत्री श्यामलाल व हरदोई जनपद के थाना हरयावा के ग्राम कसियापुर निवासी शिवानीपाल पुत्री वीरेंद्र पाल अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: करीब 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, 1,742 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन चालू- गडकरी
