बरेली: पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी
बरेली, अमृत विचार। लगातार बढ़ती पेट्रोल- डीजल की कीमतों के कारण लोगों ने ई-वाहनों की तरफ अपना रुख कर लिया है। लोगों का मानना है कि ई-वाहनों पर सिर्फ एक बार निवेश करना पड़ता है। इसके बाद मामूली खर्च पर वाहन चलता है। इसी के चलते जिले में औसतन हर महीने 100 ई-रिक्शा व स्कूटी …
बरेली, अमृत विचार। लगातार बढ़ती पेट्रोल- डीजल की कीमतों के कारण लोगों ने ई-वाहनों की तरफ अपना रुख कर लिया है। लोगों का मानना है कि ई-वाहनों पर सिर्फ एक बार निवेश करना पड़ता है। इसके बाद मामूली खर्च पर वाहन चलता है। इसी के चलते जिले में औसतन हर महीने 100 ई-रिक्शा व स्कूटी बिक रहे हैं।
स्थिति यह है कि डीलर डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे हैं। जिले में पेट्रोल का दाम 95.45 रुपये पहुंच गया है।। आने वाले दिनों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये का आंकड़ा पार कर सकता है। पहले जहां हर माह 10-15 ई-रिक्शा व स्कूटी बिकती थी, अब उनकी संख्या बढ़कर 40-45 तक पहुंच गई है। जिले में करीब 3500- ई- रिक्शा पंजीकृत हैं।
लोगों का कहना है कि बचत का बेहतर विकल्प ई-वाहन हैं, क्योंकि 80 से 90 हजार रुपये तक की ई-स्कूटी खरीदकर 14 रुपये में 120 किलो मीटर तक सफर सकते हैं। तीन साल की गारंटी और तीन सर्विस मुफ्त मिलती हैं। ई-स्कूटी की सर्विस भी 250 से 350 रुपये के बीच होती है
ये भी पढ़ें-
