उन्नाव: जिले में बढ़ने लगी डायरिया की रफ्तार, डेढ़ दर्जन मरीज हुए अस्पताल में भर्ती
उन्नाव। मौसम का रूख दिन पर दिन बडी तेजी से बदल रहा है। तापमान बढ़ने के साथ साथ बीमारियों का हमला भी तेज हो गया है। जिला अस्पताल में पेट दर्द, डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। जिससे बच्चे व बुजुर्ग भी डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार …
उन्नाव। मौसम का रूख दिन पर दिन बडी तेजी से बदल रहा है। तापमान बढ़ने के साथ साथ बीमारियों का हमला भी तेज हो गया है। जिला अस्पताल में पेट दर्द, डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। जिससे बच्चे व बुजुर्ग भी डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को डायरिया व बुखार से पीडित डेढ दर्जन मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
इस बार मार्च के महीने में अधिकतम तापतान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। दिन में सूरज की तपिश बढ़ती ही जा रही है। और गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान करने लगी हैं। इससे बीमारियों में भी इजाफा होने लगा है। अस्पतालों में डायरिया, पीलिया, वायरल फीवर, सर दर्द व थकावट के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आलोक पाण्ंडेय ने बताया कि अस्पताल आए मरीजों को ताजा भोजन करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी में लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न हो। थोड़ी सी सावधानी बरती जाय तो खुद को बीमारियों के प्रभाव से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
पानी खूब पीएं, धूप से बचें
चेस्ट फिजीशियन डॉ. शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि तापमान के बढ़ने से पाचन क्रिया और त्वचा से संबंिधत समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और संक्रमण, हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टाइफाइड व वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड व ऐठऩ, कमजोरी लगना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द की समस्या बढ़ सकती है। सभी को बाहर निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। संभव हो तो नारियल और नींबू पानी का सेवन करें। दिन के मेहनत वाले काम से बचें। बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगा कर निकले ताकि त्वचा रोग से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: हटाए जाने का आदेश सुनकर आक्रोशित हुए स्वास्थ्य कर्मचारी, बोले- हमारे साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
