बुलंदशहर: सपा प्रत्याशी की सभा में इस्तीफा देने का एलान करने वाले वन दरोगा निलंबित, जांच जारी
बुलंदशहर। जिले में विधानसभा चुनाव के समय सपा प्रत्याशी की सभा में अफसरों और नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर इस्तीफा देने का ऐलान करने वाले वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मेरठ के वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की है। डीएफओ ने उनके इस्तीफे को खत्म कर दिया है। बुलंदशहर सदर …
बुलंदशहर। जिले में विधानसभा चुनाव के समय सपा प्रत्याशी की सभा में अफसरों और नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर इस्तीफा देने का ऐलान करने वाले वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मेरठ के वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की है। डीएफओ ने उनके इस्तीफे को खत्म कर दिया है। बुलंदशहर सदर वन रेंज में तैनात वन दरोगा अजित भड़ाना ने चुनाव के समय मेरठ की हस्तिनापुर सीट से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा की जनसभा में नौकरी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। कई भाजपा विधायकों के नाम लेकर उन्होंने सीधा आरोप लगाया था कि उन्हें नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि, पूरे मामलेमें अब कार्रवाई करते हुए दरोगा अजित भड़ाना को निलंबित कर दिया गया है। व्हाट्सएप पर भेजा गया उनका इस्तीफा अफसरों ने निरस्त कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ ने भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। विभागीय स्तर से अभी उनके खिलाफ जांच जारी है। बताया गया कि वन दरोगा ने आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है, जिसके चलते निलंबन की कार्रवाई हुई है।
वन विभाग के दरोगा अजीत भड़ाना पिछले 35 साल कार्यरत हैं।
पढ़ें-मुरादाबाद: दुकानदारों को रेलवे ने भेजे नोटिस, दुकानें खाली करने को कहा गया
