बहराइच: अविवाहित होने का झांसा देकर पांच साल तक किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के एक गांव निवासी युवती दूसरे गांव के युवक के चंगुल में फंस गई। शादीशुदा समुदाय विशेष के एक युवक ने अविवाहित होने का झांसा देकर युवती के साथ पांच साल से शारीरिक शोषण किया। बुधवार को युवती जब घर पहुंची। तब मामले से पर्दा हटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी …

बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के एक गांव निवासी युवती दूसरे गांव के युवक के चंगुल में फंस गई। शादीशुदा समुदाय विशेष के एक युवक ने अविवाहित होने का झांसा देकर युवती के साथ पांच साल से शारीरिक शोषण किया। बुधवार को युवती जब घर पहुंची। तब मामले से पर्दा हटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

कोतवाली मूर्तिहा के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार निवासी समुदाय विशेष के युवक नासिर खान से चल रहा था। मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि लगभग पांच वर्ष से युवती को नासिर अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। साथ ही युवक अपने को अविवाहित बता रहा था। जब युवक के विवाहित होने का पता चला तो इसके लिए विवाहित युवक ने पत्नी के तलाक का फर्जी शपथ पत्र युवती को दिखा दिया।

इस पर बुधवार को युवती प्रेमी के घर पहुंची तो पता चला कि युवक शादीशुदा है। साथ एक वयस्क बेटी और बच्चों का पिता है। इससे गांव में हंगामा मच गया। सूचना पाकर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर नासिर के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

अगले माह युवती का लगा है विवाह

ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती का विवाह एक बार टूट चुका है। जबकि दूसरी बार अप्रैल माह में विवाह लगा है। इसी से युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए घर आ गई। तब मामला खुला।

पढ़ें-केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार