बरेली: सिविल लाइंस में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार देर रात सिविल लाइंस इलाके में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर होटल सीता किरण के सामने एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार देर रात सिविल लाइंस इलाके में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर होटल सीता किरण के सामने एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सीता किरण होटल के सामने बने बार में पीने गए थे शराब
दरअसल, मूल रूप से बारादरी थाना क्षेत्र के कांकर टोला के रहने वाले आतिफ अंसारी ने बताया कि वह अपने चार दोस्तों वसीम खां, दानिश, फिरोज और फैजी के साथ बार में शराब पीने के लिए गए थे। इसके बाद जब वह वहां से बाहर निकले तो चारों में बातें होने लगी। इसी बीच पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन की बात को लेकर दानिश ने आतिफ के ऊपर गोली चला दी। बीच-बचाव के चलते गोली आतिफ के पैर में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं, पर गिर गया। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आतिफ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कुछ दिन पहले दानिश ने आतिफ से मांगे थे पैसे
आतिफ ने बताया कि बीते करीब 15-20 दिन पहले दानिश ने उससे करीब 20 हजार रुपए मांगे थे। मगर आतिफ ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद वह उससे रंजिश मानने लगा। मगर आतिफ इस बात को समझ नहीं पाया। गुरुवार रात जब आतिफ दानिश और अन्य दोस्तों के साथ बार में शराब पीने गया तो दानिश ने शराब के नशे में ही उस पर गोली चला दी। हालांकि इस मामले में पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है। कि गोली चलाने के पीछे पैसों के लेन देन की वजह थी या फिर किसी अन्य वजह से आतिफ को गोली मारी गई।
वर्जन:
गुरुवार रात बारदरी थाना क्षेत्र के रहने वाले आतिफ अंसारी अपने दोस्तों के साथ सिविल लाइंस इलाके में खाना खाने गए थे। उसी बीच दोस्तों में से ही दानिश नाम के एक युवक ने आतिफ को गोली मार दी। फिलहाल आतिफ को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत में सुधार है। दानिश की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गई है। — रविंद्र कुमार, एसपी सिटी
इस भी पढ़ें-
बरेली: अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, दो बच्चों समेत पिता की मौत, मां और बेटी घायल
