मथुरा: यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
मथुरा। जिले से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। यहां पर थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी हीरालाल के पुत्र जीते बोर्ड की परीक्षा देने जा रहा था। तभी कोटवन चैक पोस्ट के सामने हाईवे के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे साइकिल समेत रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत …
मथुरा। जिले से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। यहां पर थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी हीरालाल के पुत्र जीते बोर्ड की परीक्षा देने जा रहा था। तभी कोटवन चैक पोस्ट के सामने हाईवे के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे साइकिल समेत रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। वहीं जानकारी मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और हाइवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: मार्च में हो रहा मई-जून का अहसास, चिलचिलाती धूप से लोग हुए बेहाल
