बरेली: बोर्ड परीक्षा में न लें स्ट्रेस, रिलेक्स होकर दें परीक्षा, ये टिप्स करेंगे मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होते ही बरेली के मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की तरफ से बच्चों के लिए परीक्षा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जारी किए गए है। इन टिप्स की मदद से बच्चे तनाव मुक्त होंगे और एंग्जायटी का शिकार होने से भी बचेंगें। चलिए बताते है कि बोर्ड परीक्षा …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होते ही बरेली के मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की तरफ से बच्चों के लिए परीक्षा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जारी किए गए है। इन टिप्स की मदद से बच्चे तनाव मुक्त होंगे और एंग्जायटी का शिकार होने से भी बचेंगें। चलिए बताते है कि बोर्ड परीक्षा के बारे में मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता याशिका वर्मा क्या कहती है।

रिवाइज करें, नया न पढ़े
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता याशिका वर्मा कहती हैं कि दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षाएं हो रही हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों के मन में तरह-तरह की सवाल घूम रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों को मन शांत रखते हुए परीक्षा दें। परीक्षा परिणाम के बारे में या पेपर में क्या आएगा? यह सब न सोचें। सभी परीक्षार्थी पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें, जितना पढ़ा है उसे ही रिवाइज करें नया पढ़ने का ज्यादा प्रयास न करें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को ज्यादा प्रेशर लेने की आवश्यकता नहीं है। रिलेक्स होकर ही परीक्षा दें।

दोस्तों से न पूछें कि उन्होंने क्या-क्या पढ़ा?
याशिका बताती हैं कि परीक्षा के समय में सभी छात्र भोजन भी हल्का लें। मगर पानी की मात्रा को बढ़ा दें। साथ ही भरपूर नींद लें, जिससे उनके दिमाग को रिलेक्स मिल सके। इसका फायदा यह होगा कि परीक्षा में अच्छे से मन लगेगा। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा को प्राथमिकता दें साथ ही दोस्तों से यह न पूछें कि उन्होंने क्या पढ़ा है?

अभिभावक करें बच्चों का सपोर्ट
इस समय में अभिभावक भी बच्चों को सपोर्ट करें। बच्चों को मोटिवेट करें न कि उन्हें डराएं धमकाएं। बच्चों के अंदर इस बात का विश्वास पैदा करें कि उन्होंने परीक्षा की अच्छी तैयार की है। बच्चों पर अच्छे नम्बर लाने का दबाव भी न बनाएं। और सबसे अहम बात अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से न करें।

 

इस भी पढ़ें-

बरेली: डॉक्टर ने स्टाफ नर्स से की अभद्रता, विरोध किया तो ईंट मारकर फोड़ दिया सिर, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार