हरदोई: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मृतका के पिता ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। 45 साल की एक महिला की संदिग्ध हालत में ज़हर खाने से मौत हो गई। इस बारे में महिला के पिता ने ससुराल वालों पर ज़हर दे कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने …

हरदोई। 45 साल की एक महिला की संदिग्ध हालत में ज़हर खाने से मौत हो गई। इस बारे में महिला के पिता ने ससुराल वालों पर ज़हर दे कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताते है कि हरपालपुर कोतवाली के ललुआमऊ निवासी रामनिवास की 45 वर्षीय पत्नी रेखा की बुधवार की देर रात ज़हर खाने से तबियत बिगड़ गई। घर वालों को इसका पता होते ही रेखा को तुरंत सीएचसी ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इस तरह हुई बेटी की मौत की खबर सुनते ही उसकी ससुराल पहुंचें रेखा के पिता लल्ला निवासी लखनौर थाना पचदेवरा ने ससुराल वालों के ऊपर ज़हर दे कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हत्या किस वजह से की गई?

लल्ला ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। उसका कहना है कि छान-बीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-बरेली: बोर्ड परीक्षा में न लें स्ट्रेस, रिलेक्स होकर दें परीक्षा, ये टिप्स करेंगी मदद

संबंधित समाचार