मुरादाबाद : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि की शिकायत
मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्मी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बयान से एक और मुश्किल में पड़ गईं। जिसमें इवेंट मैनेजर ने उनके खिलाफ बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दायर मुकदमे पर सुनवाई के बाद इसे स्वीकार भी कर लिया। मुकदमे की अगली सुनवाई चार अप्रैल को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्मी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बयान से एक और मुश्किल में पड़ गईं। जिसमें इवेंट मैनेजर ने उनके खिलाफ बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दायर मुकदमे पर सुनवाई के बाद इसे स्वीकार भी कर लिया। मुकदमे की अगली सुनवाई चार अप्रैल को एसीजेएम-5 कोर्ट में की जायेगी।
थाना कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा कायम कराया था। इस मामले में कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट से केस में जमानती वारंट जारी हुए। इसके बाद 9 मार्च को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का बयान अखबारों में छपा, जिसमें उन्होंने प्रमोद शर्मा के खिलाफ अपशब्द कहे थे।
अब बयान के आधार पर इवेंट मैनेजर ने अपने अधिवक्ता पीके गोस्वामी की ओर से सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया। अधिवक्ता का कहना है कि अभिनेत्री ने बयानों में वादी को दुष्ट व्यक्ति बताते हुए वारंट को गलत ठहराया। इससे आहत वादी प्रमोद शर्मा ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया। अदालत ने दलील के बाद मुकदमे को स्वीकार कर लिया। मामले में एसीजेएम-5 दानवीर सिंह की अदालत में चार अप्रैल को सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 18.98 लाख से अधिक के बकाए में फोर्ड शोरूम, स्टेट बैंक व केजीके कालेज कुर्क
