Yogi Sarkar 2.0: राज्यपाल से मिले योगी आदित्यनाथ, पेश किया सरकार बनाने का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में आज हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ वह लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे और …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में आज हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ वह लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ समर्थन के साथ सरकार बनाने का पत्र राज्यपाल को सौंपा।

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 4 बजे दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके पहले, यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय से लोकभवन पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी में सरकार गठन के लिए भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा

संबंधित समाचार