बरेली: रामनगर में छात्राओं ने किया भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग की छात्राओं ने गुरुवार को रामनगर आंवला में शैक्षिक भ्रमण किया। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डा. सीमा गौतम के निर्देशन में शैक्षिक उन्नति के लिए स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की छात्राओं को भ्रमण पर ले जाया गया। सबसे पहले छात्राओं को रामनगर स्थित जैन धर्म के …

बरेली, अमृत विचार। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग की छात्राओं ने गुरुवार को रामनगर आंवला में शैक्षिक भ्रमण किया। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डा. सीमा गौतम के निर्देशन में शैक्षिक उन्नति के लिए स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की छात्राओं को भ्रमण पर ले जाया गया।

सबसे पहले छात्राओं को रामनगर स्थित जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ मंदिर दिखाया गया। छात्राओं ने उसकी वास्तुकला को सराहा और मंदिर की ऐतिहासिकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। उसके बाद छात्राओं को आंवला में स्थित रोहिल्ला सरदार नवाब अली अहमद खां का ऐतिहासिक मकबरा दिखाया गया।

मकबरे को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय जनता, प्रशासन और पुरातत्व विभाग के संरक्षण की अति आवश्यकता है। छात्राओं ने आसपास के लोगों से मकबरे के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए भी कहा जिससे हमारी ऐतिहासिक धरोहर हमेशा बनी रहे।

भ्रमण में अन्य शिक्षिकाओं डा. अलका मिश्रा, अनम फातिमा का विशेष योगदान रहा। छात्राओं में सूफिया कुरैशी, श्वेता शर्मा, शगुन रानी, विशाखा, प्रिया और मनीषा राना ने स्थानीय जनता को ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें-

बरेली:  एसएसपी साहब, पिता की दूसरी शादी रुकवा दीजिए

संबंधित समाचार