हरदोई: प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर पहुंचे बीईओ, किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। परिषदीय परीक्षा 2022 को शुचिता पूर्ण कराने के लिए बीईओ बावन आईंपी सिंह ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने की शिक्षा दी। कुछ विद्यालयों में अव्यवस्थाएं देख कर उनका पारा चढ़ गया। अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कमियां दूर करने की कड़ी नसीहत दी। बावन के …

हरदोई। परिषदीय परीक्षा 2022 को शुचिता पूर्ण कराने के लिए बीईओ बावन आईंपी सिंह ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने की शिक्षा दी। कुछ विद्यालयों में अव्यवस्थाएं देख कर उनका पारा चढ़ गया। अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कमियां दूर करने की कड़ी नसीहत दी।

बावन के बीईओ आईपी सिंह ने शुक्रवार को अपने ब्लाक के कई विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए वहां हो रहीं परिषदीय परीक्षाओं को परखा। सिंह ने शिक्षक और शिक्षिकाओं से कहा कि शुचिता पूर्ण परीक्षाए हों,इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर पहुंचे बीईओ सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उन्हें संस्कारवान बनाने के लिए परीश्रम की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर ज़ोर दिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम ख़ातून, शिक्षिका रेहाना नसरीन,अर्षिता सैनी,रुचि पुरी, शिक्षामित्र प्रशान्त कुमार अवस्थी, राकेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।

सिंह ने बताया है कि कुछ विद्यालयों में अव्यवस्थाएं देख कर उन्होंने उनमें सुधार लाने की कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि आगे से किसी भी तरह की अव्यवस्था देखी गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-मंगेतर पायल रोहतगी को सपोर्ट करने लॉक अप में जाना चाहते हैं संग्राम, करणवीर को लेकर कहा यह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका