मेरठ: भाजपा नेता की गाड़ी से हुई युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में 18 साल के अर्णव की सड़क घटना में मौत हो गई। अर्णव अपने दोस्त को छोड़ने गया था। जहां कार ने उसे रौंद दिया। जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वो भाजपा नेता सत्यवीर त्यागी की बताई जा रही है। लेकिन सत्यवीर त्यागी उस समय गाड़ी में नहीं थे। वह लखनऊ में …

मेरठ। जिले में 18 साल के अर्णव की सड़क घटना में मौत हो गई। अर्णव अपने दोस्त को छोड़ने गया था। जहां कार ने उसे रौंद दिया। जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वो भाजपा नेता सत्यवीर त्यागी की बताई जा रही है। लेकिन सत्यवीर त्यागी उस समय गाड़ी में नहीं थे।

वह लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए हैं। मृतक इकलौता बेटा था। घरवालों को मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है। पुलिस ने रात में ही छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया।

जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वह अनिल त्यागी के नाम पर है। अनिल त्यागी भाजपा विधायक रहे सत्यवीर त्यागी के बड़े भाई हैं। इस गाड़ी का यूज भाजपा नेता सत्यवीर त्यागी करते हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

पढ़ें-बहराइच: झालरों से जगमग हो रहा भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में दिखी खुशी की लहर

संबंधित समाचार