अयोध्या: दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो वायरल कर पुलिस पर की टिप्पणी, दो नामजद
अयोध्या। सात साल की मासूम दुष्कर्म पीड़िता की वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कई अन्य लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस नजरें गड़ाए बैठी है और उन्हें खंगाला भी जा रहा है। अयोध्या कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरएस यादव और वैभव सिंह के …
अयोध्या। सात साल की मासूम दुष्कर्म पीड़िता की वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कई अन्य लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस नजरें गड़ाए बैठी है और उन्हें खंगाला भी जा रहा है।
अयोध्या कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरएस यादव और वैभव सिंह के फेसबुक अकाउंट से पुलिस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पीड़िता का वीडियो वायरल किया गया था। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस की अपील को नजरअंदाज कर रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्वेताराज सिंह ने बार-बार लोगों से ऐसा न करने की अपील की थी। न मानने पर उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। गौरतलब है कि 16 मार्च को अयोध्या धाम में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।
पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। स्थानीय निवासी तब से आज तक आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग रहे हैं। साथ ही पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार ही नहीं किया है।
पढ़ें-बुल्गारिया में हजारों लोग यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे
