हरदोई: खेत में आग लगने से गांव वालों में उबाल, डायल-112 के न पहुंचने से गुस्से में है फर्दापुर गांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। तैयार खड़ी गेंहू की फसल को अचानक भड़की आग ने अपनी ज़द में लेते हुए उसे राख कर दिया। बिजली महकमें को आग लगने का ज़िम्मेदार माना जा रहा है। लेकिन गांव वालों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि हादसे को लेकर पुलिस ने अपनी ज़िम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया …

हरदोई। तैयार खड़ी गेंहू की फसल को अचानक भड़की आग ने अपनी ज़द में लेते हुए उसे राख कर दिया। बिजली महकमें को आग लगने का ज़िम्मेदार माना जा रहा है। लेकिन गांव वालों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि हादसे को लेकर पुलिस ने अपनी ज़िम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है।

मामला बिलग्राम रोड पर फर्दापुर गांव का है। शुक्रवार की दोपहर गांव के सुनील पुत्र छोटेलाल के गेंहू के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह बिजली के हाईटेंशन तारों के टूट कर गिरने से लगी। कोई कुछ सोंचता, इससे पहले आग ने पांच बीघे के समूचे खेत को अपनी ज़द में ले लिया। बताया गया है कि गांव वालों ने मदद के लिए पहले डायल-112 पर फोन किया, लेकिन उधर से कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड का नंबर डायल किया गया, वहां से भी मायूसी हाथ लगी। इसके बाद वहां इकट्ठा हुए गांव वालों ने अपनी जान पर खेलते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया।

पुलिस के इस रवैए को लेकर गांव वालों में गुस्सा फैल गया। उनका यही कहना है कि इससे साबित होता है और डायल-112 मज़ाक से बढ़ कर कुछ और नहीं है। साथ ही इसके लिए बिजली महकमें को ज़िम्मेदार ठहराते मुआवज़े की ज़ोरदार मांग की है। उनका कहना है कि बिजली महकमां अगर इसी तरह की अनदेखी करता रहा तो अंजाम काफी खतरनाक हो सकते हैं।

पढ़ें-बुलंदशहर: जिले में होगा शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण, लगाई गई LED वॉल

संबंधित समाचार