त्वेसा जोहानिसबर्ग ओपन में 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोहानिसबर्ग। भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक अंतिम नौ होल में एक ईगल करने में सफल रही जिससे उन्होंने जोहानिसबर्ग लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में पार 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 20वें स्थान पर हैं। भारत की पांच गोल्फर इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं जिनमें त्वेसा शीर्ष पर है। वाणी …

जोहानिसबर्ग। भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक अंतिम नौ होल में एक ईगल करने में सफल रही जिससे उन्होंने जोहानिसबर्ग लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में पार 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 20वें स्थान पर हैं।

भारत की पांच गोल्फर इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं जिनमें त्वेसा शीर्ष पर है। वाणी कपूर ने तीन ओवर 76 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 42वें स्थान पर हैं जबकि अमनदीप द्राल (78) संयुक्त 68वें स्थान पर हैं।

दीक्षा डागर (79) संयुक्त 79वें स्थान पर हैं, जबकि सिद्धि कपूर ने 84 का स्कोर बनाया और वह 123वें स्थान पर हैं। स्पेन की 36 वर्षीय मारिया हर्नाडेज ने चार अंडर 69 का स्कोर बनाया और पहले दौर में दो शॉट की बढ़त हासिल की।

संबंधित समाचार