बहराइच: ग्रामीणों से मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस पर गिर सकती है गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में नानपारा कोतवाली के बघौली गांव में होलिका दहन की रात पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई कर दी थी। शिकायत पर पांच ग्रामीणों का पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट पर तीन पुलिसकर्मी के विरुद्ध मुकदमा के साथ निलंबन की भी कार्यवाई हो सकती है। कोतवाली नानपारा में …

नानपारा/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में नानपारा कोतवाली के बघौली गांव में होलिका दहन की रात पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई कर दी थी। शिकायत पर पांच ग्रामीणों का पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट पर तीन पुलिसकर्मी के विरुद्ध मुकदमा के साथ निलंबन की भी कार्यवाई हो सकती है।

कोतवाली नानपारा में तैनात तीन पुलिस कर्मी 17 मार्च की रात को बघौली गांव पहुंचे। यहां पर होली खेल रहे ग्रामीणों की जमकर पिटाई की थी। इससे कई ग्रामीण घायल हो गए। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से शिकायत की। एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव को जांच सौंपी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच में ग्रामीण घायल मिले। इस पर गांव निवासी राधेश्याम, विजय राज, पप्पू, संजय और बच्चू का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। अभी सभी के खिलाफ जांच चल रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निलंबन के साथ केस भी दर्ज हो सकता है। मालूम हो कि पुलिस ने तोड़फोड़ के साथ बाइक को भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पिकअप पर छुट्टा मवेशियों को लोड करके दूसरे गांव छोड़ रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

संबंधित समाचार