झांसी: कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन ने झांसी मंडलायुक्त को सौंपा पत्र
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर हिंसा का शिकार हुए ललितपुर निवासी एक भूतपूर्व सैनिक की मदद तथा आरोपियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए मंडलायुक्त डॉ़ अजय शंकर पांडेय को शुक्रवार को पत्र सौंपा। पूर्व …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर हिंसा का शिकार हुए ललितपुर निवासी एक भूतपूर्व सैनिक की मदद तथा आरोपियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए मंडलायुक्त डॉ़ अजय शंकर पांडेय को शुक्रवार को पत्र सौंपा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 18 मार्च को कुछ असामाजिक तत्व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे जिसे देख ललितपुर निवासी नरेंद्र कटारे ने उन्हेंं रोकने का प्रयास किया लेकिन वह लोग दस से पंद्रह की संख्या में थे। उन्होंने नरेंद्र पर बुरी तरह से प्रहार किया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आयीं । नरेंद्र भूतपूर्व सैनिक हैं जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पूरे मामले की जानकारी नरेंद्र की पत्नी अमृता कटारे ने ललितपुर पुलिस अधीक्षक को 22 मार्च को दी थी। कांग्रेसी नेता ने भूतपूर्व सैनिक की मदद करते हुए आज मंडलायुक्त से मुलाकात कर इस मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने और नरेंद्र को यथा संभव आर्थिक मदद दिये जाने की मांग की।
यह भी पढ़ें:-रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, जोर-शोर से शुरू हुईं तैयारियां
