बदायूं : संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप
उसहैत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत हो गई। झोपड़ी में बुजुर्ग का शव मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को दुर्गंध आने की सूचना दी। पुलिस ने घर जाकर देखा जहां बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कस्बा के वार्ड नंबर दो निवासी नब्बी …
उसहैत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत हो गई। झोपड़ी में बुजुर्ग का शव मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को दुर्गंध आने की सूचना दी। पुलिस ने घर जाकर देखा जहां बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
कस्बा के वार्ड नंबर दो निवासी नब्बी शाह (60) के बेटे सालिम, तालिब, शादाब और आजिम दिल्ली के संगम बिहार में रहकर फल बेचने का काम करते हैं। एक मार्च को बेटे घर आए थे।
21 मार्च को नब्बी शाह को छोड़कर दिल्ली चले गए थे। नब्बी शाह घर पर रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिली धनराशि से अपना मकान बनवा रहे थे। गुरुवार की रात घर में नब्बी शाह का शव निर्माणाधीन मकान के पास झोपड़ी में मिला। पड़ोसियों ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि झोपड़ी की ओर से दुर्गंध आ रही है।
सीओ गजेंद्र श्रोत्रिय और थानाध्यक्ष सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना पर परिजन घर आ गए। उन्होंने पास में रहने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि युवक से कुछ समय पहले पानी के निकास और घर का गेट निकलवाने को लेकर विवाद हुआ था। उसने ही हत्या की होगी। शव के पोस्टमार्टम के दौरान नब्बी शाह के बेटे सालिम ने बताया कि पिता की किसी ने हत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
ये भी पढ़ें-
