योगी सरकार 2.0: दोबारा उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर केशव मौर्य ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दोबारा उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश की जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि लोक कल्याण संकल्प …

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दोबारा उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश की जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए एक-एक वादे को समय से पूरा किया जाएगा। प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर व्यक्ति की हर संभव मदद की जाएगी। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त – दुरुस्त रखा जाएगा। जनता की सेवा और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा जायेगा। प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाया जाएगा। लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करना ही हमारा मुख्य एजेंडा है। जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान किया जाएगा।

प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाए। कार्यकर्ताओं के मान -सम्मान की पूरी रक्षा की जाएगी। उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य के कैंप कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने सभी का अभिनंदन किया व सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

यह भी पढ़ें:-तीन बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय को मिली योगी कैबिनेट में जगह, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

संबंधित समाचार