उन्नाव: बिजली विभाग ने पकड़ी चोरी, पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
उन्नाव। विद्युत विभाग की टीम ने बीघापुर के पांच लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा है। जिन पर जनपद के एन्टी पावर थेफ्ट थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। बीघापुर विद्युत केंद्र के अवर अभियंता अनिरुद्ध सिंह व गिरिजा नगर के जेई आशीष सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान …
उन्नाव। विद्युत विभाग की टीम ने बीघापुर के पांच लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा है। जिन पर जनपद के एन्टी पावर थेफ्ट थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। बीघापुर विद्युत केंद्र के अवर अभियंता अनिरुद्ध सिंह व गिरिजा नगर के जेई आशीष सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में मोहकमगंज गांव के महेश पाण्डेय पुत्र रवि शंकर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। मझिगवां सेवक गांव के आदिशंकर शुक्ला पुत्र प्रभा शंकर व रामू मिश्रा पुत्र सिद्धनाथ कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़े गए।
इसी गांव के प्रदीप कुमार पुत्र छोट्टन व नीरज कुमार पुत्र गया दत्त के कनेक्शन में मीटर के पहले केबिल में बाईपास कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। जेई ने पांचों लोगों के विरुद्ध जनपद के एंटी पावर थेफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में प्रमुख रूप से सुहैल, संतोष पटेल, विनीत यादव व दीप प्रकाश शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर हाइवे पर चौकन्ना रही पुलिस, भारी वाहनों को किया डायवर्ट
