अभिनेत्री लारा दत्ता हुईं कोरोना पॉजिटिव!, बांद्रा स्थित उनके घर को किया गया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता कोरोना पाजिटिव हो गई हैं। ये जानकारी मिलते ही बीएमसी ने बांद्रा स्थित उनके घर को सील कर दिया है। बता दें कि लारा दत्ता पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर ही नजर आ रही थीं। उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं। इसका खुलासा उन्होने अभी हाल ही में …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता कोरोना पाजिटिव हो गई हैं। ये जानकारी मिलते ही बीएमसी ने बांद्रा स्थित उनके घर को सील कर दिया है। बता दें कि लारा दत्ता पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर ही नजर आ रही थीं। उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं। इसका खुलासा उन्होने अभी हाल ही में किया था। फिलहाल लारा दत्ता कोरोना से संक्रमित होने वाली ताजी हस्ती मानी जा रही हैं। बीएमसी ने उनके घर के एरिया को ‘माइक्रो कंटेनमेंट जोन’ घोषित कर दिया है। बीएमसी ने उनके घर के बाहर पोस्टर भी चिपका दिए हैं। हालांकि लारा ने अभी खुद के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टी नहीं की है। लेकिन उनके फैंस इस खबर से परेशान जरूर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:  बरेली: मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत तो कबाड़ी से मुक्त कराया डलावघर

 

संबंधित समाचार