बहराइच: नाले में मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप
बहराइच। शहर के बाहर स्थित आरटीओ कार्यालय के निकट समाजवादी नाला निकला है। नाले में शुक्रवार देर रात को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के बाईपास रोड से शुक्रवार रात को 10 बजे के आसपास …
बहराइच। शहर के बाहर स्थित आरटीओ कार्यालय के निकट समाजवादी नाला निकला है। नाले में शुक्रवार देर रात को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के बाईपास रोड से शुक्रवार रात को 10 बजे के आसपास लोग आवागमन कर रहे थे। आरटीओ ऑफिस के निकट समाजवादी पार्टी का कार्यालय है।
कार्यालय के सामने से नाला प्रवाहित होता है। नाले में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। इस पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी ने बताया कि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें; सीतापुर: लकड़ी के पुल पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
