कन्नौज: सड़क पर खेलने से मना करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पर हुआ हमला, केस दर्ज
कन्नौज। सड़क पर फुटबॉल खेलने से मना करने पर दबंगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कार्यकर्ता घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर बलवा समेत दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है। सौरिख के मोहल्ला संजय …
कन्नौज। सड़क पर फुटबॉल खेलने से मना करने पर दबंगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कार्यकर्ता घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर बलवा समेत दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है।
सौरिख के मोहल्ला संजय नगर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता सुरेंद्र बाल्मीकि पुत्र उमेश चंद्र ने शुक्रवार शाम प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार देर रात बाजार से घर जा रहा था। तभी रास्ते में महेश मेडिकल के पास राजा पुत्र नूर मोहम्मद, आकिब पुत्र टिल्लम, अरमान उर्फ राधे पुत्र वैभव अली, रामू उर्फ दिलशाद (कबाड़ा वाले) निवासी गढ़ी मोहल्ला सौरिख व जीशान पुत्र मुस्ताक अली कुरैशी, निवासी नेहरू नगर, साहिबे आलम पुत्र सत्तार अली निवासी कबीरपुर व रानू उर्फ साहिल पुत्र पप्पू अली, एवं फरमान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नेहरू नगर सड़क पर फुटबॉल खेल रहे थे। उसने जब रास्ता देने के लिए कहा तो यह सभी लोग जातिसूचक गालियां देने लगे।
विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी-डंडों एवं जूतों से पीटना शुरू कर दिया। आस-पड़ोस के लोगों के आ जाने से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को थाने ले गए। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। पुलिस ने सभी पर बलवा समेत दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर घायल को सीएचसी भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
वहीं मामला दो समुदायों के बीच का होने से कस्बा में तनावपूर्ण स्थिति है। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुकदमा पंजीकृत होते ही शुक्रवार को कस्बा पहुंचे सीओ शिव कुमार थापा ने मामले के संबंध में जांच पड़ताल की।
यह भी पढ़ें; बरेली: युवती ने बुजुर्ग से वसूले 30 लाख, कोर्ट ने दिया रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
