आज का राशिफल। 26 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज पुराना लोन चुकाने की कोशिश करेंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। बिना मांगे किसी को राय न दें। अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। वृष आज ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। घर में अकेलापन और बोरियत महसूस …

मेष

आज पुराना लोन चुकाने की कोशिश करेंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। बिना मांगे किसी को राय न दें। अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे।

वृष

आज ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। घर में अकेलापन और बोरियत महसूस होगी। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। दूसरों पर ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना चाहिये। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन

आज आपके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप धन निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनन्द का अनुभव करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ होगा।

कर्क

आज बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे। दोस्तों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे।

सिंह

आज अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों की नए विषयों के अध्ययन में रुचि होगी। परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

कन्या

आज व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। भरोसेमंद लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिए किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

तुला

आज राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध मधुर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। नए मित्र बन सकते हैं।

वृश्चिक

आज विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। संतान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।

धनु

आज व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कमीशन से संबंधित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

मकर

आज गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विदेश में रह रहे लोगों को वीजा आदि को लेकर कुछ समस्या होगी। नशे वाले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें।

कुंभ

आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की सेवा में मन लगाएंगे। अटके हुए कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। रियल एस्टेट के माध्यम से आपको लाभ होगा।

मीन

आज वेबसीरीज़ और सिनेमा को लेकर काफी क्रेज़ी रहेंगे। आपको पहले किए गए कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। संतान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।