Yogi sarkar 2.0: मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर बोले मोहसिन रजा- मैं संगठन के लिए काम कर रहा हूं
लखनऊ। सीएम योगी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले ली है। इस बार सरकार ने मंत्रियों में फेरबदल भी की है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मुस्लिम चेहरे रहे नेता मोहसिन रजा को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी है। सरकार ने मोहसिन रजा की जगह दानिश आजाद अंसारी को …
लखनऊ। सीएम योगी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले ली है। इस बार सरकार ने मंत्रियों में फेरबदल भी की है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मुस्लिम चेहरे रहे नेता मोहसिन रजा को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी है। सरकार ने मोहसिन रजा की जगह दानिश आजाद अंसारी को अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री घोषित किया है।
एक बातचीत में कैबिनेट मंत्री रहे मोहसिन रजा ने बताया कि जो मंत्रिमंडल बनाया गया है, वह काफी सोच समझकर और बहुत ही अच्छा बनाया गया है।
रजा ने बताया कि उन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है, इसका मतलब कुछ और नहीं है। बीजेपी रोटेशन पर काम करती है। एक व्यक्ति को काम दिया फिर दूसरे को देती है। मैं संगठन के लिए काम कर रहा हूं, करता रहूंगा। कुछ और काम करूंगा। दूसरा मुस्लिम चेहरा लाया गया है कि वो ज्यादा काम करेगा और अच्छी बात यह होगी कि बड़ों का अपने काम में उपयोग करेगा अच्छी बात है। अगर कोई ऐसे लोगों को लेकर चलता है तो अच्छा रहेगा।
इन्हें नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह
मोहसिन रजा के साथ-साथ आशुतोष टण्डन, अशोक कटारिया, राम नरेश अग्रिहोत्री, नीलकंठ तिवारी, राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सुरेश राणा महेंद्र सिंह, सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, उपेन्द्र तिवारी, को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।
मोहसिन रजा मेरे बड़े भाई: अंसारी
योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मोहसिन रजा उनके बड़े भाई हैं। हम दोनों लोग की यूपी में मुस्लिम समुदाय के लिए काम करेंगे।
लंबे समय से दानिश आजाद राजनीति में एक्टिव हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में बतौर छात्र राजनीति से अपनी शुरूआत की थी।
पढ़ें-शपथ लेते ही एक्शन में योगी सरकार, आज सुबह 10 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक
