Happy Birthday Special: विलेन बनकर जीता फैंस का दिल, जानें प्रकाश राज की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले दिग्गज एक्टर प्रकाश राज आज अपना 57 वां बर्थडे मना रहे हैं। विलेन के रूप में आज उन्हें लोग हर घर में जानते हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। तो आज उनके बर्थडे …

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले दिग्गज एक्टर प्रकाश राज आज अपना 57 वां बर्थडे मना रहे हैं। विलेन के रूप में आज उन्हें लोग हर घर में जानते हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। तो आज उनके बर्थडे पर जानते हैं कुछ उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें।

प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च, 1965 को बेंगलुरु में हुआ था, उनका असली नाम प्रकाश राय है, जिसे उन्होंने तमिल डायरेक्टर के। बालाचंदर के कहने पर चेंज किया था। प्रकाश ने अपना एक्टिंग करियर टीवी से शुरू किया था।

एक्टर का पहला लगाव थियेटर से था। प्रकाश राज शुरुआती दौर में स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्होंने 1994 में फिल्म ‘Duet’ से तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। तमिल और तेलुगु सिनेमा के साथ ही प्रकाश राज ने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से लोहा मनवा लिया हैं। हिंदी सिनेमा में उन्हें सबसे दमदार खलनायकों में से जाना जाता है।

बॉलीवुड में वांटेड, सिंघम’, ‘दबंग-2’, ‘मुंबई मिरर’, ‘पुलिसगिरी’, ‘हीरोपंती’ जैसी फिल्मों में काम किया हैं। अपने नेगेटिव रोल से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है।

एक्टर को उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रकाश राज अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी फेमस रहे हैं। उनकी शादी साउथ एक्ट्रेस ललित कुमारी से 1994 में हुई थी। हालांकि, दोनों के रास्ते अलग हो चुके है। दोनों की दो बेटी हैं और एक बेटा भी था लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी है। साल 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से प्रकाश राज ने दूसरी शादी की थी। दोनों का एक बेटा है।

पढ़ें-लखनऊ: शुरू हुई Yogi 2.0 की कैबिनेट बैठक, क्या होगा बड़ा फैसला?

संबंधित समाचार