WI vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन से बनाई बढ़त
सेंट जॉर्ज। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 28 रन की बढत बना ली। जोशुआ डा सिल्वा ने वेस्टइंडीज को संकट से निकाला चूंकि सात विकेट 128 रन पर ही गिर गए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन बनाये थे। डा सिल्वा 54 रन बनाकर …
सेंट जॉर्ज। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 28 रन की बढत बना ली। जोशुआ डा सिल्वा ने वेस्टइंडीज को संकट से निकाला चूंकि सात विकेट 128 रन पर ही गिर गए थे।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन बनाये थे। डा सिल्वा 54 रन बनाकर और केमार रोच 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। खराब रोशनी के कारण खेल चार ओवर पहले रोके जाने पर वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 232 रन बना लिये थे। दोनों बल्लेबाजों ने 17.1 ओवर में 55 रन की साझेदारी कर ली है।
ये भी पढ़ें:- अमेरिका में विमानन कंपनियों के लिए न्यूयॉर्क सिटी, वाशिंगटन में उड़ान के अधिकारों संबंधी राहत जारी
