रायबरेली: ईंट से लदी ट्राली पलटी, एक श्रमिक की मौत, दो घायल
रायबरेली। क्षेत्र के राना का पुरवा नहर के पास शनिवार को पूर्वाह्न एक ईंट भट्ठे में कच्ची ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गई जिसमें सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर …
रायबरेली। क्षेत्र के राना का पुरवा नहर के पास शनिवार को पूर्वाह्न एक ईंट भट्ठे में कच्ची ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गई जिसमें सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के राना का पुरवा मजरे चन्दई रघुनाथपुर के पास आर्यावर्त ईंट भट्ठा है। शनिवार की पूर्वाहन इसी भट्ठे में कच्ची ईंट ट्रैक्टर ट्राली में लादकर सभी मजदूर जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।जिसमें सवार सुरेन्द्र(18) पुत्र महादेव पासी निवासी गुंदापुर थाना लालगंज की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मिथुन पुत्र श्री राम लोध निवासी राना का पुरवा व सन्त लाल पुत्र जगमोहन निवासी राना का पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर उनका इलाज चल रहा है ।मृतक सुरेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें-अमेरिका में विमानन कंपनियों के लिए न्यूयॉर्क सिटी, वाशिंगटन में उड़ान के अधिकारों संबंधी राहत जारी
