बहराइच: प्राइवेट बस यूनियन संघ का रविवार को होगा चुनाव, मैदान में उतरे दो प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्राइवेट बस यूनियन संघ का चुनाव रविवार को होगा। जिसमें 135 सदस्य मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिले के विभिन्न मार्गों पर चल रहे प्राइवेट बसों के यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव 27 मार्च को संपन्न होगा। जिसमें 135 सदस्य वोट डालेंगे। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान …

बहराइच। प्राइवेट बस यूनियन संघ का चुनाव रविवार को होगा। जिसमें 135 सदस्य मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जिले के विभिन्न मार्गों पर चल रहे प्राइवेट बसों के यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव 27 मार्च को संपन्न होगा। जिसमें 135 सदस्य वोट डालेंगे। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अड्डू मामू तथा मतीउल्लाह दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। मालूम हो कि जनपद के विभिन्न कस्बों से प्राइवेट बस संचालित हैं।

जिनमें नवाबगंज बहराइच मार्ग पर 23, रूपईडीहा बहराइच मार्ग पर 45,कतर्नियाघाट बहराइच मार्ग पर34, बहराइच सिसैय्या मार्ग पर 16, बहराइच खैरी घाट मार्ग पर 9, तथा बहराइच रामपुर धोबियाहार मार्ग पर आठ कुल 135 सदस्य 27 तारीख को मतदान करेंगे। जिसमें दो प्रत्याशियों में से एक को बस आपरेटर यूनियन का अध्यक्ष चुना जाएगा।

पढ़ें-हरदोई: किसी ने इश्क-मुश्क,तो किसी ने छेड़े मुल्क परस्ती के तराने, आल इंडिया मुशायरा

संबंधित समाचार