अयोध्या: कुलदीप मांझी को मानवीय रक्षा के लिये पुलिस ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मानव रक्षा करने के लिए पुलिस ने शनिवार को कुलदीप मांझी पुत्र अन्नू मांझी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कन्धरपुर निर्मोचन घाट निवासी कुलदीप मांझी ने 15 मार्च को नयाघाट पुल के पास सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबते 3 व्यक्तियों को तत्परता दिखाते हुए 2 लोगों को सकुशल बचा लिया था। …

अयोध्या। मानव रक्षा करने के लिए पुलिस ने शनिवार को कुलदीप मांझी पुत्र अन्नू मांझी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कन्धरपुर निर्मोचन घाट निवासी कुलदीप मांझी ने 15 मार्च को नयाघाट पुल के पास सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबते 3 व्यक्तियों को तत्परता दिखाते हुए 2 लोगों को सकुशल बचा लिया था।

यह कार्य मानव जीवन रक्षा के साथ ही साथ इनके अदम्य साहस का परिचायक है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने कुलदीप को इस नेक कार्य के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि हम सभी को अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-बरेली: भागवत कथा नहीं कराने दे रहा हिस्ट्रीशीटर, महिला की कनपटी पर ताना तमंचा!

संबंधित समाचार