बाराबंकी: नहरों में पानी न होने से पिछड़ रही हरे सोने की खेती, डीजल के बढ़े दाम ने बढ़ाई किसानों परेशानी
दरियाबाद/बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले के दरियाबाद क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक नहर में पानी न आने से माइनरों के द्वारा किसान के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नहर में पानी न आने से बाराबंकी जिले में हरा सोना कही जाने वाली मेंथा की फसल नहर के पास स्थित किसानों फसल पिछड़ …
दरियाबाद/बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले के दरियाबाद क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक नहर में पानी न आने से माइनरों के द्वारा किसान के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नहर में पानी न आने से बाराबंकी जिले में हरा सोना कही जाने वाली मेंथा की फसल नहर के पास स्थित किसानों फसल पिछड़ रही है । अपनी पिछड़़ती फसल को लेकर किसान परेशान हो रहे है।
दरियाबाद क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक नहर मे पानी की एक बूंद भी नहीं नहरों में धूल उड़ रही है। पूरी नहरें सूखी पड़ी है। किसान येनकेन प्रकरेण अपनी आय बढ़ाने में लगा है, लेकिन क्षेत्र की नहरों में धूल उड़़ रही है। इस समय किसानों के पिपरमेंट लगाने का समय है । जबकि डीजल के दाम आसमान छू रहे है। किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे है।
इस संबंध में दर्जनों किसानो ने बताया कि महीनों से नहर में पानी नहीं है किस तरह नहर के किनारे पिपरमेंट की रोपाई होगी। नहर मे पानी नही होने के कारण ट्यूबवेल से महंगा डीजल खरीद कर सिचाई की जा रही है । जबकि किसानों की सिचाई का मुख्य साधन नहर का पानी है जब इस विषय पर अधिशासी अभियंता राकेश वर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया अयोध्या जिले में पुल बनाने का कार्य चल रहा है । एक अप्रैल तक नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
