संभल : बिजली विभाग की लापरवाही से किसान परेशान, शिकायत करने पर भी नहीं हो रही सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पकने को तैयार हो रही है। हवा के चलने से खेतों में ढीले लटकते तारों से निकली चिंगारी किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है। किसानों को कहना है कि शिकायत के बाद जिम्मेदार अनजान बने हैं। अप्रैल …

संभल, अमृत विचार। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पकने को तैयार हो रही है। हवा के चलने से खेतों में ढीले लटकते तारों से निकली चिंगारी किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है। किसानों को कहना है कि शिकायत के बाद जिम्मेदार अनजान बने हैं।

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में से गेहूं की फसल पककर तैयार होने लगती है। किसान अपनी फसलों का कटाई करनी शुरु कर देते हैं। देहात क्षेत्रों में बिजली विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ सकती है। खेतों के बीच से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। यहां देखरेख के अभाव में तार जर्जर हो चुके हैं और खंभे भी टेढे़ हो रहे हैं। कई जगहों पर तो करंट दौड़ते तार जमीन पर झूल रहे हैं।

बिजली सप्लाई के समय हवा में झूलते तार आपस में जुड़ जाते हैं और उनसे निकली चिंगारी की वजह से फसलों में आग लग जाती है। हर साल बिजली के तारों से निकली चिंगारी से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती है। हर बार हादसा होने के बावजूद भी बिजली विभाग ने अव्यवस्था को सुधारने की पहल भी नहीं की है। खलिहानों के ऊपर से गुजरते ढीले बिजली के तार किसानों की परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। जिससे अन्नदाता परेशान हैं।

संबंधित समाचार