लखीमपुर-खीरी:  दो किलो 200 ग्राम गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली सदर क्षेत्र की महेवागंज चौकी पुलिस ने एक युवक को बनवारीपुर चौराहा के पास रोककर तलाशी ली तो उसके पास दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली सदर क्षेत्र की महेवागंज चौकी पुलिस ने एक युवक को बनवारीपुर चौराहा के पास रोककर तलाशी ली तो उसके पास दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि महेवागंज चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव गश्त कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर बनवारीपुर चौराहा पर खड़े संदिग्ध युवक पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने मनिकापुर सिंगनियां निवासी विंद्रा प्रसाद को पकड़ लिया और तलाशी ली तो उसके पास दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: शासन ने सहायता प्राप्त विद्यालयों का ब्योरा मांगा

संबंधित समाचार