रालोद बड़े पैमाने पर राजधानी में करेगी कार्यकर्ता सम्मेलन: जयंत चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए समीक्षा समिति का गठन कर दिया है। जो जिलों में भ्रमण करके सूचनाएं एकत्र कर रही है। समीक्षा समिति की बैठक के बाद राजधानी में वृहद स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत …

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए समीक्षा समिति का गठन कर दिया है। जो जिलों में भ्रमण करके सूचनाएं एकत्र कर रही है। समीक्षा समिति की बैठक के बाद राजधानी में वृहद स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की।

इसके बाद वह अपने नवनिर्वाचित विधायकों और पदाधिकारियों के साथ सपा कार्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने विधायक दल की बैठक में विधायकों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के 8 विधायक 80 के बराबर हैं, जो प्रदेश के किसानों और कामगारों के साथ-साथ युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनकर कार्य करेंगे और प्रदेश में अपने संकल्प पत्र के अनुरूप जनहित के मुददों पर पैनी नजर रखेंगे। विधानसभा पटल पर उनसे सम्बन्धित प्रश्नों को उठायेंगे। बैठक से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत किया।

विधायकों के साथ बैठक के बाद जयंत चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साथ समर्पित भाव से कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ जन संवाद एवं जनहित के कार्यों में लगा रहे और इसी वर्ष में होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों के प्रति सजग रहते हुए अपनी तैयारियां जारी रखें। इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आए संगठन के प्रमुख लोगों ने जयंत चौधरी से प्रदेश के ज्वलंत मुददों पर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें:-आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सही मायनों में देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है: खंड शिक्षा अधिकारी

संबंधित समाचार