आज का राशिफल। 27 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपके सम्मान को कुछ लोग ठेस पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। योजना बनाकर काम करना बेहतर होगा। नई सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। वृष आज युवाओं को करियर में शानदार परिणाम मिलेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। …

मेष

आज आपके सम्मान को कुछ लोग ठेस पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। योजना बनाकर काम करना बेहतर होगा। नई सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

वृष

आज युवाओं को करियर में शानदार परिणाम मिलेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की बात अवश्य मानें। आपको सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से करना चाहिए। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन

आज बेवजह की यात्राओं के कारण परेशानी हो सकती है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। उच्च शिक्षा में अवरोध आने की आशंका है। दांपत्य जीवन में आपसी समझ में कमी आ सकती है। अपने सहयोगियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कर्क

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। मानसिक रूप से काफी सुकून महसूस करेंगे।

सिंह

आज विदेश से संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पुराने अनुभवों का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपके खर्चे कम होने की संभावना बन रही है। बढ़ते हुए कर्जों को चुकाने के लिए तत्पर रहेंगे। आज परिवार के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं।

कन्या

आज आध्यात्म में आप विशेष रुचि लेंगे। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है। समाज से आपको उपयुक्त सहयोग मिलेगा।

तुला

आज विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि कम हो सकती है। ऐसी जगह प्रतिक्रिया देने से बचें जहां लोग आपको ज्यादा महत्व न देते हों। विवादित मुद्दों से दूर रहना ही उचित है। दोपहर के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

आज अपनी कार्यप्रणाली में विशेष सुधार लाने का प्रयास करेंगे। भाइयों और मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से आय में वृद्धि होगी। आज आपको कई शुभ समाचार एक साथ मिल सकते हैं।

धनु

आज माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। परिवार के बड़े लोगों की बात व सलाह आपको पसन्द नहीं आयेगी। निजी रिश्तों में प्रेम भाव कुछ कम रहेगा। स्वार्थी रवैये के कारण संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

मकर

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार को आप पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं। किसी पार्टी में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। ऑनलाइन कारोबार में बिक्री में वृद्धि होगी।

कुंभ

आज नींद में कमी के कारण चिड़चिड़ेपन और अवसाद जैसा महसूस करेंगे। किन्तु अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज यात्रा के दौरान परेशानी आ सकती है। किसी को धन उधार न दें। वरना आपका धन वापस मिलने में कठिनाई होगी।

मीन

आज बेरोजगार लोगों को नया रोजगार मिल सकता है। कारोबारी यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। इससे आप अपने खोये हुए आत्मविश्वास को दोबारा प्राप्त करने में सफल होंगे। समाज में आपका यश बढ़ेगा।