बुलंदशहर: अश्लील फोटो खींच लगातार 4 माह तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली इलाके के एक गांव में युवती के अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि लगातार जबरन दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है आरोपी। पीड़ित की तहरीर पर जलीलपुर निवासी फैजान के खिलाफ FIR दर्ज कर …

बुलंदशहर। जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली इलाके के एक गांव में युवती के अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि लगातार जबरन दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है आरोपी।

पीड़ित की तहरीर पर जलीलपुर निवासी फैजान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ने की बात कह रही है। युवती ने दर्ज FIR में कहा कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को लगातार चार माहन से अंजाम दिया जा रहा था। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। जहांगीराबाद प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी फैजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

पढ़ें-लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2022 में BSP की हार का कारण जानने में जुटीं मायावती

संबंधित समाचार