अलीगढ़: चौकी बाजिदपुर के प्रभारी को ट्रक ने मारी टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान
अलीगढ़। कोतवाली क्षेत्र की चौकी बाजिदपुर प्रभारी शांतीशरण यादव शनिवार दोपहर विभागीय कार्य से सीओ से मिलने के लिये उनके कार्यालय जा रहे थे। तकरीबन दोपहर ढाई बजे अलीगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार के एयरबैग खुल गए और बड़ा हादसा …
अलीगढ़। कोतवाली क्षेत्र की चौकी बाजिदपुर प्रभारी शांतीशरण यादव शनिवार दोपहर विभागीय कार्य से सीओ से मिलने के लिये उनके कार्यालय जा रहे थे। तकरीबन दोपहर ढाई बजे अलीगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार के एयरबैग खुल गए और बड़ा हादसा होने से टल गया और चौकी प्रभारी की जान बच गई।
जिलें में स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाजिदपुर पुलिस चौकी प्रभारी की कार को रौंद दिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए और बड़ा हादसा होने से टल गया और चौकी प्रभारी की जान बच गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें-असम: टर्बाइन विस्फोट में नीपको के तीन कर्मचारियों की मौत
