बहराइच: घर जा रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया में आसाम रोड पर घर जा रही महिला को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम अलिया बुलबुल के मजरा चमारनपुरवा निवासी सुंदरता पत्नी गोबरे देर शाम को सड़क के निकट से पैदल घर जा रही …

बहराइच। रिसिया में आसाम रोड पर घर जा रही महिला को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम अलिया बुलबुल के मजरा चमारनपुरवा निवासी सुंदरता पत्नी गोबरे देर शाम को सड़क के निकट से पैदल घर जा रही थी। तभी आसाम रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे कार ने महिला को टक्कर मार दी। जब तक लोग दौड़ते।

तब तक कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं घायल महिला को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-अमित शाह ने चंडीगढ़ में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

संबंधित समाचार