श्रीलंका: 54 साल में पहली बार सबसे पुराने हवाईअड्डे पर उतरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन रविवार को फिर शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि रतमलाना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। उन्होंने बताया कि यहां 54 साल में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय विमान उतरा है। यह 50 सीटों वाला विमान मालदीव से आया था। विमानन अधिकारियों ने बताया कि …

कोलंबो। श्रीलंका के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन रविवार को फिर शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि रतमलाना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है।

उन्होंने बताया कि यहां 54 साल में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय विमान उतरा है। यह 50 सीटों वाला विमान मालदीव से आया था। विमानन अधिकारियों ने बताया कि मालदीव से कोलंबो तक उड़ान का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा और बाद में इसे बढ़ाकर सप्ताह में पांच बार किया जाएगा।

साठ के दशक में भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनने के बाद रतमलाना पर सिर्फ घरेलू उड़ानों का परिचालन होने लगा था। रतमलाना हवाईअड्डा 1938 में बना था।

संबंधित समाचार