बहराइच में तेंदुए के हमले को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बहराइच। जंगल से सटे गांवों में लगातार हो रहे तेंदुए के हमले को देखते हुए रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोगों को जागरूक किया गया। अंत में तेंदुए और हाथी के हमले में घायल लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब और कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में …
बहराइच। जंगल से सटे गांवों में लगातार हो रहे तेंदुए के हमले को देखते हुए रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोगों को जागरूक किया गया। अंत में तेंदुए और हाथी के हमले में घायल लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब और कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम कैलाशनगर में कार्यशाला का आयोजन हुआ। गाँव में रहने वाले ग्रामीणों को हिंसक वन्य जीवों के हमले से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
अपने घर के आसपास की झाड़ियाँ साफ रक्खे
मालूम हो कि क्षेत्र में बीते दो माह में 11 लोग तेंदुए के हमले में घायल हो चुके हैं एवं एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। कार्यशाला में उपस्थित ग्रामीणों को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अद्धयक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि अपने घर के आसपास की झाड़ियाँ साफ रक्खे। जिससे कि तेंदुए को घात लगाने का मौका न मिले, प्रातः भोर एवं शाम को समूह में निकलें। शाम एवं रात के समय टॉर्च एवं डंडा अवश्य रखें, रात को खुले में न सोएं और न ही बच्चों को सोने दें।
जंगल के भीतरी भागों में लकड़ी बटोरने, मवेशी चराने एवं शौच करने के लिए न जाएं और न ही बच्चों को भेजें, वन्य जीवों की आहट लगे तो गोला पटाखा दगाकर उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास करें, रात के समय अपने घर के आसपास रोशनी अवश्य रखें, गन्ने के खेतों की ओर बच्चों को कदापि न जाने दें स्वयं भी जाना हो तो समूह में जायें, इन सभी बातों को अमल कर आप सुरक्षित रह सकते हैं।
अंत में हाथी के हमले में मृत जुगनी के पति सीताराम, घायल चंद्रकली माया देवी तथा तेंदुए के हमले में घायल शांति देवी को पाँच पाँच सौ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया। इस अवसर पर क्लब सचिव राजीव श्रीवास्तव, गीता प्रसाद,वन दरोगा अनिल कुमार क्लब सदस्य अमन लखमानी, राम शेर यादव समेत सैकडो़ ग्रामीण मौजूद रहे।
पढ़ें-नागिन 6 में हुई रश्मि देसाई की एंट्री, लाल नागिन के अवतार में एक्ट्रेस ने दिखाया ग्लैमर
