बहराइच: महिलाओं के विवाद में चली लाठियां, पांच लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट के पंडितपुरवा गांव में रविवार को महिलाओं के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चटकने लगी। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया ग्राम पंचायत के पंडितपुरवा गांव में रविवार की सुबह महिलाओं के विवाद में दो पक्षों में …

बहराइच। खैरीघाट के पंडितपुरवा गांव में रविवार को महिलाओं के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चटकने लगी। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया ग्राम पंचायत के पंडितपुरवा गांव में रविवार की सुबह महिलाओं के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसका एक वीडियो सामने आया है। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोगों को चोटें आईं हैं।

बताया जा रहा है कि गांव निवासी ननके सिंह और बबलू सिंह के बीच दो दिन पूर्व कुछ कहासुनी हुई थी। बबलू सिंह की तरफ से कुछ रिश्तेदार आए हुए थे और रविवार की सुबह महिलाओं के बीच कहासुनी होते होते विवाद शुरू हो गई। देखते देखते दोनों पक्षों से लाठियां चटकने लगी जिसमें एक पक्ष से दो लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।

दोनों पक्षों ने खैरीघाट थाने पर लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया है कि बबलू सिंह की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ जबकि ननके सिंह की तहरीर पर भी तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-मथुरा: नाबालिग बेटे ने एक ही चिता पर अपने माता पिता को दी मुखाग्नि, पैसों को लेकर हुई थी हत्या

संबंधित समाचार