रामपुर : मजदूर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बिहार निवासी ईट भट्टा मजदूर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए दोनों आरेापियों का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है। बिहार निवासी उषा देवी ने शुक्रवार देर रात दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया …

रामपुर, अमृत विचार। बिहार निवासी ईट भट्टा मजदूर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए दोनों आरेापियों का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।

बिहार निवासी उषा देवी ने शुक्रवार देर रात दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि बीस मार्च की देर रात करीब 11 बजे दावत के बाद उसके पति किशोरी चौहान से साथ में ही काम करने वाले कुछ लोग विवाद करने लगे थे।विरोध करने पर बिहार के ही नवादा जनपद के कलौधिया निवासी अर्जुन चौहान,अभय चौहान तथा धोराही गांव निवासी जितेन्द्र राजवंशी व दीनानाथ राजवंशी ने उसके पति को लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

परिजनों ने घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रैफर कर दिया था।शुक्रवार दोपहर बाद उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गयी थी। देर रात मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्ज की थी।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ईट भट्टा मजदूर की हत्या के मामले में फरार चल रहे जितेंद्र राजवंशी व दीनानाथ राजवंशी वाहन का इंतजार करते थूनापुर चौराहे से गिरफ्तार कर रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया है।

संबंधित समाचार