रामपुर: बेखौफ बदमाशों ने किसान को बंधक बनाकर 15 हजार लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। शस्त्रों से लैस चार बदमाशों ने उत्तराखंड से लाही बेचकर आ रहे किसान को पपीते के खेत में ले जाकर बंधक बना तमंचों की बटो से प्रहार कर 15 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर परिजन एकत्र हो मौके पर पहुंच गए।तत्काल सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने जंगल …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। शस्त्रों से लैस चार बदमाशों ने उत्तराखंड से लाही बेचकर आ रहे किसान को पपीते के खेत में ले जाकर बंधक बना तमंचों की बटो से प्रहार कर 15 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर परिजन एकत्र हो मौके पर पहुंच गए।तत्काल सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने जंगल में बदमाशों को तलाश किया।लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।किसान ने मारपीट कर 15 हजार लूटे जाने की तहरीर पुलिस को दी।लेकिन पुलिस ने लूट का खुलासा तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नही की है।

कोतवाली के गांव पदपुरी निवासी किसान भोला पुत्र रफीक शुक्रवार को उत्तराखंड के बाजपुर लाही बेचने के लिए गया था।लाही बेचने के बाद किसान बाइक पर सवार हो लगभग रात नौ बजे घर वापस आ रहा था।किसान जैसे ही पीपलसाना पदपुरी गांव के बीच पपीते के बाग पर पहुंचा कि बदमाशों ने उसके मुंह पर तेज टार्च की रोशनी मारी। जिसके कारण किसान ने बाइक को रोक लिया।

शस्त्रों के बल पर चार बदमाश किसान को पपीते के बाग में ले गए।विरोध करने पर उस पर तमंचों की बटों से प्रहार कर बंधक बना 15 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन ओर ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश कर सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने जंगल में बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई पता नही लग सका। किसान ने तमंचों की बटों से मारपीट कर 15 हजार रुपये लूटे जाने की तहरीर पुलिस को दी।लेकिन पुलिस ने दो दिन बीतने के बाद भी वारदात का खुलासा करना तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नही की है।बल्कि पुलिस लूट की वारदात को दबाने में लगी है।

संबंधित समाचार