सीतापुर: जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां और तलवारें, कई घायल
तालगांव/सीतापुर। कोतवाली इलाके के अमौरा मोती सिंह मजरा खुर्दा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। मारपीट में एक पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को जख्मी कर दिया। चर्चा है कि दबंगों ने तलवार से भी हमला किया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला …
तालगांव/सीतापुर। कोतवाली इलाके के अमौरा मोती सिंह मजरा खुर्दा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। मारपीट में एक पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को जख्मी कर दिया। चर्चा है कि दबंगों ने तलवार से भी हमला किया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तालगांव कोतवाली इलाके के खुर्दा निवासी निर्मल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने सियाराम पुत्र नन्हू निवासी पुरवा राजापुर थाना लहरपुर से जमीनबटाई पर ले रखा था। जोकि रविवार सुबह निर्मल सिंह उसी जमीन को जोतने जा रहे थे। तभी गांव के ही दलविंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह, सुखवंत, जसविंदर पुत्रगण दलविंदर मौके पर आ गए और कहासुनी करते हुए मारने पीटने लगे।
शोरगुल सुनकर निर्मल सिंह के परिवार के लोग भी आ गए। उसमें निर्मल सिंह के भाई मलकीत सिंह व उनकी पत्नी मनजीत कौर, निर्मल सिंह की पुत्री कमलजीत कौर व कुलवंत सिंह पुत्र अजैब सिंह भी चोटिल हुए हैं। जिसमें निर्मल सिंह को काफी गंभीर चोट आई है। जिन्हें सीतापुर से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कहा जा रहा है कि मारपीट में दबंगों ने लाठी-डंडे घंटो के अलावा तलवारों का भी प्रयोग किया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना की खबर पाकर प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा व सीओ लहरपुर सुशील कुमार सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंच कर विपक्षी दलविंदर सिंह, सुखवंत, जसविंदर को मौके से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी तालगांव पुष्पराज कुशवाहा ने बताया निर्मल सिंह की हालत सामान्य बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:-रामपुर : सैजनी नानकार में गरजी आरडीए की जेसीबी, अवैध निर्माण ध्वस्त
